Homeअलीराजपुरभाभराकांग्रेस विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल द्वारा आयोजित पालस्टिक टूर्नामेंट क्रिकेट का...

कांग्रेस विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल द्वारा आयोजित पालस्टिक टूर्नामेंट क्रिकेट का समापन रायल क्लब भाभरा ने किया संचालन

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा रायल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रात्रि कालीन प्लास्टिक बाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया टूर्नामेंट में क्षेत्र की एवं दाहोद छोटा उदयपुर कुक्षी सुसारी बड़वानी की टीमों ने भी भाग लिया प्रथम पुरस्कार एवं पटेल ट्रॉफी विधायक सेना महेश पटेल की ओर से द्वितीय तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार बेस्ट प्लेयर एवं अन्य पुरस्कार भी रखे गए थे बुधवार रात्रि को सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेले गए फाइनल मैच शुरू होने के पूर्व खिलाड़ियों का परिचय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा किया गया फाइनल मैच करण क्लब सुसारी एवं रॉयल क्लब चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा के बीच खेला गया इसमें करण क्लब सुसॉरी विजेता रही पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में काफी संख्या में दर्शक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे पुरस्कार वितरण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन सिंह डावर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जैन के हाथों वितरित किए गए इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री हनीफ शेख संगठन मंत्री मयंक सोनी फिरोज खान आदिल शेख अश्विन चौहान बाबू भाई मावी कपिल सोनी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!