Homeझाबुआबामनियाशासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस मानव...

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

सुनिल डामर बामनिया

एक मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद में मतदाताओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है।ऐसे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस देश के नागरिकों को बेहतर लोकतांत्रिक भविष्य में भाग लेने के प्रोत्साहित करने का काम करता है। 25 जनवरी चुनाव आयोग के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामनिया में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई जिसमें देश के नक्शे को प्रदर्शित करते हुए 18 वर्ष पूर्ण करने पर व मतदाता सूची में वंचित रहने वाले देश के नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!