सुनिल डामर बामनिया
अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर धर्म प्रेमियों के लिए उत्साहित और गौरव पूर्ण पल और इसे नगर की जनता ने भी ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
इसकी पूर्व संध्या नगर को मेरा गांव मेरी अयोध्या के तहत जग-मग लाइट की रोशनी और तोरण,केसरिया, भगवामय ध्वज से सजाया गया। तत्पश्चात प्रातः नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान बड़ी संख्या में नगर कि जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

यात्रा डिजे एवं बेंडबाजे के साथ निकली जिसमें जय श्री राम,जय जय राम,जय सियाराम जैसे नारों एवं मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे-राम आएंगे जैसे सुमधुर भजनों की धुन पर श्रद्धालुजन जमकर थिरक रहे थे।यात्रा पेटलावद रोड़ स्थित मंशा पूर्ण हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई जो प्रिंस-प्रशांत मार्ग होते हुए,चौकीदार मोहल्ला,रतलाम रोड़,होते हुए अमरगढ़ रोड़ स्थित राम मंदिर पर पहुंची ।

यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।यात्रा का समापन राम मंदिर पर हुआ।मंदिर पर महा आरती की गई। प्रसादी व तत्पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ।