वॉइस ऑफ झाबुआ
दीपक चौहान भामल 22 जनवरी को होने वाली अयोध्या में श्री रामलला की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देश भर में काफी उत्साह देखा गया है और देश के कोने-कोने में हर छोटे से लेकर बड़े क्षेत्र में कई दिनों पूर्व से रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी की जा रही थी और अंततः 22 जनवरी को वह घडी आ गई जिसका सनातन धर्म को कई वर्षों से इंतजार था संसार के कोने कोने में भगवान श्री राम का नाम गूंज रहा है प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्राम पंचायत भामल में भी कई दिनों से उत्साह के साथ युवा तैयारियों में लगे हुए थे पूरे गाँव को अयोध्या नगरी की तरह ही सजाया गया गांव की हर गली मोहल्लो में भगवा ध्वज लगाए गए

बाजना रोड स्थिति सत्यवीर तेजाजी मन्दिर पर हुई तेजाजी की नवीन प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा
सत्यवीर तेजाजी महाराज मन्दिर समिति के द्वारा तीन दिवसीय पंच कुण्डीय यज्ञ के दौरान रामलला प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिवस के दिन सत्यवीर तेजाजी महाराज ओर अम्बे माँ की नवीन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई इस कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमे आस पास के सभी गावो से पधारे ग्रामीणों ने भोजन ग्रहण कर समिति का आभार व्यक्त किया ।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में धूम धाम से निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा
अयोध्या में रामलला प्राणप्रतिष्ठा के पावन दिवस पर ग्रामीणों द्वारा झांकी सजाकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सभी धर्मप्रेमि हाथ मे भगवा ध्वज लेकर राम भजनों पर झूमते हुए नजर आए ओर साथ ही जय श्री राम के जयकारों से गली मोहल्ले गूंज उठे ।इसके पश्चात महाआरती ओर प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया ।हर धार्मिक आयोजनों में अग्रणी रहने वाले भामल के युवाओं का ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया ।