हेमन्त राठौड़,
करड़ावद विशाल जनसैलाब के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा आज गांव के इतिहास में दर्ज हो गए 22 जनवरी को संपन्न श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर ग्राम वासियों के द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

आज की आतिशबाजी के साथ यात्रा में श्रद्धालु भजनों पर जमकर थिरके। प्राण प्रतिष्ठान समारोह को लेकर सोमवार सुबह से ही श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बैंडबाजों के बीच शोभायात्रा रवाना हुई।

यात्रा में महिलाएं,बच्चे पुरुष, गरबा खेलकर चल रहे थे। बैंड द्वारा बजाए जा रहे भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। यात्रा मंदिर चौक , अंबिका चौक शीतला माता ,होती हुई मंदिर चौक पर बड़ी एलइडी स्क्रीन पर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देखा।

जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।यात्रा के बाद महाआरती संपन्न हुई। सर्व समाज द्वारा स्वच्छता से अपना व्यापार व्यवसाय काम कांज बंद रखें गए।कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जहां पर सभी लोगों ने महाप्रसादी का लाभ लिया ।
