Homeअलीराजपुरभाभरामेरा गांव मेरी अयोध्या,भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर अयोध्या धाम...

मेरा गांव मेरी अयोध्या,भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर अयोध्या धाम से लेकर नगर के श्रीराम मंदिर तक धूम रही नगर के राम मंदिर सहित पूरा नगर सजा दुल्हन की तरह अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर नगर हुआ राममय नगर भोज का हुआ आयोजन।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर नगर में विशाल चल समारोह का भव्य आयोजन किया गया,जो देर रात नगर के भगवान श्रीराम मंदिर पहुंचा जहां भव्य आरती व प्रसादी का आयोजन किया गया ।

तय कार्यक्रम अनुसार दूसरे दिन 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर में हजारों की संख्या में राम भक्तों ने भगवान श्रीराम का अभिषेक कर आरती उतारी। इससे पहले भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन का लाईव प्रसारण सभी ने टी वी स्क्रीन पर देखा |भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूरा नगर भगवान श्रीराम के “जय-जय श्रीराम” के नारे के साथ गुंजायमान हो गया |

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लाईव कार्यक्रम व श्रीराम मंदिर की महाआरती में सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत,पूर्व केबिनेट मंत्री दर्जा केबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक माधवसिंह डावर,नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर,जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर, एसडीएम एसआर यादव, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर,जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रविंद्र गुप्ता, नगर पंचायत सीएमओ सुशील ठाकुर सहित नगर के गणमान्य नागरिक, राम भक्तों ने टीवी पर लाईव प्रसारण के साथ भगवान श्रीराम की महाआरती व प्रसादी में भाग लिया|

इस अवसर पर नगर के भक्त जनों के लिए नगर भोज महाप्रसादी का सामुहिक आयोजन पुराना थाना परिसर में किया गया| जो दोपहर से देर शाम तक चला हजारों की संख्या में भक्तों ने सहभोज किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!