अहमद खान की रिपोर्ट
मदरानी – तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवाल में 3 महिलाओ टक्कर मार दी जिससे एक महिला हाथ में गंभीर चोट आई है, वही अन्य दो महिलाओं को भी चोटे आई है । मोटरसाइकिल क्रमांक एम.पी.45जेड.ए.3064 ने तेज रफ्तार से पैदल चल रही महिलाओं को चपेट में ले लिया। घटना के बाद बाजार में मौजूद भीड़ में मोटरसाइकिल सवार की पिटाई कर दी और मदरानी पुलिस चौकी पर ले गए ।

मदरानी स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल हुई महिलाओं में से एक महिला को मेघनगर रेफर किया गया। आपको बता दे कि बुधवार के दिन मदरानी का हाट बाजार रहता है और हाट बाजार के दिन भी मनचले युवा मोटरसाइकिल सवार तेज़ रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते हुए बाजार से गुजरते हैं।