संवाददाता@-सुनील खोड़े
पेटलावद। बीती रात मोर में हुई घटना को लेकर झाबुआ एसपी अगम जैन मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मौजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि इस पर बारिकी से जांच की जा रही है और कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी..
हिन्दू संगठनो के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल किया गया तैनात.
ग्राम मोर में असामाजिक तत्वो द्वारा भगवा ध्वजों का अपमान करने का मामला सामने आया है। जिसमें असामाजिक तत्वों ने गांव में लगे भगवा ध्वजों को जला दिया गया है। जिससे हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर पेटलावद से पुलिस अधिकारी ओर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं। वहीं पुलिस की खुफिया टीमें भी मामले को गंभीरता से लेकर जुट चुकी है। जल्द ही असामाजिक तत्वों को पकड़ा जाएगा।