दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा के समस्त स्कूल जिनमे प्राथमिक हो या माध्यमिक सभी को आज तक रंग रोगन नही किया गया जबकि इसके रंग रोगन की राशि कब से शासन से प्राप्त हो चुकी है और सूत्रो से ज्ञात हुवा है की चंद्रशेखर आजादनगर भाभरा के शिक्षा अधिकारी और सभी जवाबदार शिक्षक इसकी राशि का आहरण कर बंदर बांट कर चुके है

जिसके कारण आज तक सभी विद्यालय रंग रोगन नही होने से बेजान दिखाई दे रहे है साथ ही अभी आने वाले कुछ दिनों में सभी विद्यालयों में 26 जनवरी मनाई जाना है लेकिन विद्यालयों को रंग रोगन करने की किसी को भी सुध नहीं रहती जबकि सभी को विशेष रूप से राशि सरकार द्वारा पूर्व में ही दे दी जाती है ।

लेकिन दोनो ही अधिकारी ऑफिस में बैठकर सिर्फ भ्रष्टाचार कर कमिसन खाते रहते है

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा के कई स्कूल शिक्षक और शिक्षिकाए रंग रोगन की राशि आहरित कर अभी तक खर्च कर चुके होंगे और सभी शिक्षक जन शिक्षको के माध्यम से कमिसन भी जिले में और ब्लॉक में शिक्षा अधिकारी को पहुंचा चुके होंगे जिला कलेक्टर को इसकी जांच करवानी चाहिए ताकि सभी स्कूल का अच्छे से रंग रोगन हो और जिन भी शिक्षक शिक्षिकाओ ने राशि आहरण कर रंग रोगन की राशि आहरित कर खर्च कर दी है
उनके ऊपर उचित कार्यवाही होनी चाहिए ।