अविनाश गिरी की रिपोर्ट
थांदला के करीब बेडवा से गुजर रहे दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर कार के पलटी खाने से पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम चांदनी चौक के किराना व्यापारी के पुत्र अपनी पत्नी के साथ दोहाटद से रतलाम की ओर जा रहे थे । बेडवा टोल टैक्स से करीब 15 किलोमीटर (रतलाम की तरफ) दूर कार असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें कार में कुशल अग्रवाल व उनकी पत्नी रखी अग्रवाल घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद एन.एच.ए.आई. की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लाया गया। थांदला सिविल अस्पताल में मौजूद डॉक्टर मनीष दुबे द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर रेफर का कहा हुआ है ।