Homeधाररिंगनोदनवरात्रि पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है अंतिम...

नवरात्रि पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है अंतिम दिन कन्या भोज का आयोजन होगा

रिंगनोद:-(योगेश गवरी) शिव शक्ति का अंबिका चौक में प्रतिदिन डांडिया रास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्कूली बच्चों द्वारा पेश किया जा रहे हैं। शिव शक्ति अंबिका मंच पर स्कूली बच्चों ने कृष्णलीला पर आधारित पर आधारित नाटक का मंचन किया गया था। इसी श्रृंखला में योगमाया गेट पर विराजित माता पंडाल में प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं। वही रविदास राम मंदिर पर भी मां जगदंबा की स्थापना के साथ गरबे का आयोजन हो रहा है वही चारभुजा मंदिर पर भी घट स्थापना के साथ प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम का कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है और अति प्राचीन मां नागेश्वरी मंदिर पर प्रतिदिन भक्तों का भक्तों द्वारा दर्शन का लाभ लिया जाता है और प्रतिदिन गरबे का आयोजन भी होता है इसी के साथ अति प्राचीन मां चामुंडा माता का मंदिर रिंगनोद नगर के समीप स्थित है जिसकी अपनी एक विशेष महिमा है जो भी श्रद्धालु मां चामुंडा के दरबार में जाता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है और इच्छा पूर्ण मां चामुंडा विराजमान है यहां प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं प्रतिदिन शाम 8 बजे संगीतमय आरती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मोहल्ले के प्रत्येक परिवार की सहभागिता रहती हैं। वहीं चारभुजा चौक में टाइगर ग्रुप द्वारा भी नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन गरबा खेलना आ रहे श्रद्धालुओं को केशरिया दूध, खिचड़ी, नमकीन छाछ का वितरण किया जा रहा हैं। प्राचीन भवानी माता मंदिर, नागेश्वरी माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर कालिका माता मंदिर, रविदास राम मंदिर, योगमाया मंदिर में भी माता का आकर्षक श्रृंगार कर देवी पाठ किए जा रहे हैं। सुबह से देर रात तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई हैं। वहीं अंतिम दिन कन्या भोज आयोजन मां नागेश्वरी मंदिर मे होगा कन्या महाभोज लाभ लेंगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!