Homeझाबुआजिले के प्रमुख मार्गों पर पुलिस और सीआरपीएफ टीम की नाकाबंदी आगामी...

जिले के प्रमुख मार्गों पर पुलिस और सीआरपीएफ टीम की नाकाबंदी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुस्तेदी के साथ की जा रही वाहनों की चेकिंग….चप्पे-चप्पे पर निगरानी

संवाददाता @-सुनील खोड़े
———————————–
झाबुआ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तेद है। खासकर जिले की सीमा क्षेत्रो में विशेष पुलिस बल एवं सीआरपीएफ की टीम को तैनात कर चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है।

झाबुआ पुलिस टीम एवं सीआरपीएफ की टीम द्वारा जिले के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर पूरी मुस्तेदी के साथ वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा एवं पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने जिले में पुलिस टीमों को मुस्तेद रहने के निर्देश दिए है। जिस पर पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। गोरतलब है कि पुलिस ने आचार संहिता के दौरान कई स्थानों पर दबिश देकर और वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध शराब जप्त की है, जिले के अब तक कई वारंटी भी पकड़े जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!