निलेश डावर
जोबट विधानसभा के पूर्व विधायक माधो सिंह डावर ने निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया, आज सुबह से ही माधोसिंह डावर के निवास पर सैकड़ो की संख्या में समर्थक पहुंचे और सभी ने एक स्वर में माधो सिंह डावर को निर्दलीय जीताकर विधानसभा भेजने की शपथ ली बैठक में माधो सिंह डावर को कद्दावर नेता करार देते हुए हर वक्त कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होने की बात कही, सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ ने पहुंचकर जीत का दावा किया।