Homeझाबुआराणापुरनाबालिक बालिका का अश्लील विडीयो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को...

नाबालिक बालिका का अश्लील विडीयो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को राणापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 06.09.2023 को आरोपी हर्षित हाडा द्वारा नाबालिक बालिका को डरा धमका कर व्हाट्सअप विडीयो कॉल के माध्यम से अश्लील विडीयो बना कर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया फरियादिया की सुचना पर थाना राणापुर पर अप.क्रं. 655/2023 धारा 67, 67 ए आई.टी. एक्ट व 509 (ख), 201 भादवि. 11/12 पाक्सो एक्ट में पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

तदउपरांत पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री अगम जैन के द्वारा आरोपी हर्षित को गिरफ्तार करने हेतु लगातार सख्त निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे, एवं एसडीओपी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरी. श्री शंकरसिंह रघुवंशी की टीम आरोपी हर्षित को पकडने हेतु लगातार प्रयास किये गये जिसके फलस्वरुप आज दिनांक 25.09.2023 को आरोपी हर्षित पिता कमलसिहं हाडा उम्र 20 साल निवासी ग्राम गडुली हाल मुकाम आवास कालोनी मेघनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय झाबुआ के समक्ष पेश किया गया ।

उक्त सराहनीय कार्यः- थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री शंकरसिंह रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्रसिहं, आरक्षक 379 विजय, आरक्षक 597 नानुराम एवं आरक्षक 122 नुरसिहं का महत्वपुर्ण योगदान रहा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!