दिनांक 24.09.2023 को फरियादी सुरेश पिता धनजी कटारा निवासी गवली मोहल्ला बामनिया ने आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 18.09.2023 को दोपहर 1.15 बजे ग्राम असालियाँ का रहने वाला राजू पिता प्रेम सिंह निनामा अपनी बजाज डिस्कवर काले लाल रंग की मोटर साइकिल क्रमांक GJ-21-R-5906 पर रखकर गवली मोहल्ला बामनिया स्थित निर्माणाधीन मकान से 3 तराफे ले जाते देखा,मकान मे चेक करते मकान से 12 तराफे,एक लोहे की सब्बल,एक घन, चार लोहे की चैनल कीमती ₹20000 रुपए के नहीं मिले।
पेटलावद में अपराध क्रमांक 647/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन में व अनु.अधि.(पुलिस) पेटलावद सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा थाना प्रभारी राजू बघेल चौकी प्रभारी बामनिया अशोक बघेल के नेतृत्व में चोरी करने वाले राजू पिता प्रेम सिंह निनामा निवासी असालिया चोरी करने वाले के द्वारा चौरी का माल 5000 रुपए मे मो. रफीक मंसूरी पिता सफ़ी मोहमद मंसूरी उम्र 40 साल निवासी बामनिया को बेचना कबूल करने पर आरोपी मो. रफीक से चौरी का खरीदा गया सामान 12 तराफे, एक लोहे की सब्बल, एक घन, चार लोहे की चेनल कीमती करीबन 20,000/- रुपए का जप्त किया जाकर गिरफ्तारी पश्चात् आरोपियों से अन्य घटनाओ के संबंध मे भी पूछताछ की गई हैं बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेटलावद में कल पेश किया गया।
सहरानीय कार्यः-निरीक्षक राजूसिंह बघेल थाना प्रभारी पेटलावद,उपनिरीक्षक अशोक चौकी प्रभारी बामनिया, प्र आर 445 तान सिंह, प्र आर 411 रविंद्र अम्लियार, आर05 प्रीतम, आर 31 दिनेश, आर 669 अनिल का विशेष योगदान रहा।