Homeधाररिंगनोदहिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य रूप से रिंगनोद के राजा श्री गणेश...

हिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य रूप से रिंगनोद के राजा श्री गणेश की होगी स्थापना।   26 सितंबर को भारत माता की उतरी जाएगी ऐतिहासिक आरती। 

हिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य रूप से रिंगनोद के राजा श्री गणेश की होगी स्थापना। 

  26 सितंबर को भारत माता की उतरी जाएगी ऐतिहासिक आरती। 

रिंगनोद। (योगेश गवरी)

नगर  में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष हिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य रूप से श्री गणेश उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन की संपूर्ण तैयारी जोरों से चल रही है को लेकर शुक्रवार रात्रि में जैन धर्मशाला में समिति की बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव हेतु रूपरेखा बनाई गई। साथ ही विभिन्न टोलियों का निर्माण कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।

हिंदू उत्सव समिति के संयोजक ईश्वर मिस्त्री ने बताया की रिंगनोद की सोसायटी परिसर में इस वर्ष भी भव्य रूप से रिंगनोद के राजा श्री गणेश उत्सव बड़े भव्य रूप से मनाया जाएगा। 19 सितम्बर को शुभ मुहूर्त में श्री गणेश स्थापना की जाएगी तथा 28 सितम्बर अनंत चतुर्दशी को 5100 लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती एवं महाप्रसाद जी का आयोजन होगा। प्रतिदिन गांव के सर्व समाज के करीब एक हजार श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की गणेश की महाआरती की जाएगी। महोत्सव के तहत सभी धार्मिक अनुष्ठान पं. गिरिराज व्यास एवं पं. विष्णुदत्त जोशी के सानिध्य में संपन्न होंगे।

26 को भारत माता की ऐतिहासिक महा आरती – गणेश उत्सव समिति के द्वारा बताया कि गणेश उत्सव अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। आयोजन के तहत 25 सितम्बर को ढोल ग्यारस पर भगवान के झूलों का पूजन कर अखाड़ो का सम्मान होगा तथा 26 सितम्बर को भारत माता की ऐतिहासिक भव्य महाआरती आयोजन होगा। जिसमें हजारों श्रृद्धालु शामिल होंगे। 27 सितम्बर को समरसता महायज्ञ, सहस्त्र नामावली व 108 प्रतिमाओं का अभिषेक होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!