कट्टा अड़ा कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम।
क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय।
सुरेश परिहार।
सारंगी में किसान मोहल्ला स्थित जगदिश पाटीदार रिटायर्ड मैनेजर के यहां गत रात्रि अज्ञात लोगों ने कट्टा अड़ा कर चोरी को अंजाम दिया। बुधवार की रात में जगदीश रिटायर्ड मैनेजर के रात्रि में लगभग साढ़े ग्यारह बजे से बारह बजे दरवाजा खटखटाया घर वालों ने खिड़की से बाहर देखा कोई नहीं दिखा तो घर वाले समझें उनका लड़का आया होगा और दरवाजा खोला दरवाजा खोलते ही बाहर घात लगाए खड़े चोरों ने जगदिश मैनेजर को कट्टा अड़ा कर अपने कब्जे में लेकर अंदर चलें घुस कर चोरी को अंजाम दिया मैनेजर की पत्नी पर भी कट्टा अड़ा कर पहने हुए जैवर कान के व गले का मंगलसुत्र निकलवा लिया और कुछ पंद्रह,बिस हजार रुपए नगदी रखें थे को ले जाने में सफल रहे आस पास के जागने लोगों के जागने ओर शोर गुल होने पर भाग गए लोगों ने भागते हुए चोरों को देंखा भी पर कट्टे व हाथों में पत्थर होने कोई बाहर नहीं निकल ओर चोर अपना काम कर भाग गए। पुलिस ने मोका पंचनामा बनाया है और केस जांच में लिया है पुलिस चौकी प्रभारी चौहान ने कहा है हम बहुत जल्द घटना कारीत करने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं और बहुत जल्द सफल होंगे