Homeधाररिंगनोदभाजपा नेता चुन्नीलाल गामड पर शासकीय बालु रेत चोरी का प्रकरण दर्ज...

भाजपा नेता चुन्नीलाल गामड पर शासकीय बालु रेत चोरी का प्रकरण दर्ज करे पूर्व सरपंच कृष्णाबाई गामड पर भ्रष्टाचार अधिनियम मे दर्ज प्रकरण मे शीघ्र गिरफ्तारी की जाए

सरदारपुर:- (योगेश गवरी) गुरूवार को जिला कलेक्टर धार एवं जिला पुलिस अधीक्षक धार के नाम पर सरदारपुर एसडीएम एवं एसडीओपी पुलिस विभाग के प्रतिनिधी को ज्ञापन सौंपा। जिला कलेक्टर के नाम पर दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है ग्राम पंचायत श्यामपुरा ठाकुर मे शासकीय मांगलिक भवन वर्ष 2018 मे आदिवासी बस्ती विकास मद से 10 लाख की लागत से स्वीकृत हुआ था जिसका कार्य पूर्ण नही हुआ और समस्त राशि ग्राम पंचायत द्वारा निकाल ली गई। ग्राम चिचैडिया मे पेयजल मरम्मत, नई पाईप लाईन एवं मोटर के नाम पर 14 लाख रूपये निकाले गए जिसमे फर्जी बिल बिना मुल्यांकन राशि मे भारी भ्रष्टाचार किया है जिसकी भौतिक स्थिति का निरीक्षण किया जाए। ग्राम चिचैडिया मे 14 लाख रूपये की पेयजल पाईप लाईन व पेयजल मरम्मत के कार्य के फर्जी बिल लगाकर राशि निकाली गई जिसकी भौतिक स्थिति का निरीक्षण किया जाए। वर्ष 2015 से जून 2022 तक मनरेगा मद के सभी निर्माण कार्य निस्तार तालाब, ग्रेवल मार्ग, सुदूर सडक मार्ग सहित अन्य कार्य भी अपूर्ण है जिसकी जांच की जाए। वर्ष 2015 से जून 2022 तक 14वाॅ वित्त एवं 15वाॅ वित्त के सभी निर्माण कार्य सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य मे भारी भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी राशि निकाल ली गई एवं कार्य अपूर्ण है। 2015 से जून 2022 तक के केशबुक, बिल व्हाउचर व मुल्यांकन पुस्तिका की जांच की जावे। जिला पुलिस अधीक्षक के नाम पर दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि ग्राम पंचायत श्यामपुरा ठाकुर मे वर्ष 2015 से जून 2022 तक तत्कालीन सरपंच कृष्णाबाई के हस्ताक्षर के स्थान पर उसके पुत्र चुन्नीलाल उर्फ सुनील गामड के द्वारा सभी शासकीय दस्तावेज कुेशबुक, बिल व्हाउचर सहित अन्य दस्तावेजो पर हस्ताक्षर किए गए जो कि नियम विपरित है, साथ ही तत्कालीन सरपंच कृष्णाबाई के ऊपर वर्ष 2021 मे अपराध क्रं.136/21 धारा 420,409,13(1) मे दर्ज प्रकरण मे आज दिनांक तक गिरफ्तारी नही हुई है। चुन्नीलाल उर्फ सुनील गामड वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी व पूर्व सरपंच पुत्र ने दिनांक 24.05.2021 को ग्राम पंचायत श्यामपुरा ठाकुर मे शासकीय मांगलिक भवन निर्माण की निर्माण सामग्री बालु रेत को रात्रि मे चोरी कर बेच दी थी जिसका पंचनामा ग्राम सचिव एवं ग्रामीणजनो की उपस्थिति मे पंचनामा बनाया गया व पाया गया कि पाया गया कि मांगलिक भवन की शासकीय बालु रेत चुन्नीलाल उर्फ सुनील गामड एवं उसके साथियो द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली मे भरकर बेची गई। जिसकी सचिव के द्वारा 100 डायल पर सुचना दी गई थी ग्राम श्यामपुरा ठाकुर के सचिव द्वारा रेत चैरी के संबंध मे संबंधित के विरूध्द कार्यवाही करने के लिए तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व क्षेत्र सरदारपुर को आवेदन भी पंचनामा के साथ आवेदन प्रस्तुत किया गया था लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण चोरी का प्रकरण दर्ज नही हुआ था। ज्ञापन का वाचन ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने किया, इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, जिला महासचिव विरसन भगत, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चोधरी, विधायक प्रतिनिधी संजय जायसवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बैरागी, धर्मेन्द्र पटेल, दिनेश चैधरी, छगन पाटीदार, बगदीराम सिंगार, अटल मारू, रूनिज ग्रेवाल, परवेज लोदी, बलराम मकवाना, राजेश गुण्डिया, पारस गुण्डिया, जीवन धाकड, विश्राम तडवी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!