रिंगनोद नगर में रोजगार मेला का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में बेरोजगार ने पंजीयन करवाया
रिंगनोद से योगेश गवरी की रिपोर्ट
रिंगनोद :-बेरोजगार युवक युवतियों के लिये रोजगार मेले का आयोजन पंचायत रिंगनोद विकासखंड सरदारपुर जिला धार में किया जिसमें बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक युवती ने अपना पंजीयन करवाया रोजगार मेले शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच नेहा मौर्य के द्वारा सरस्वती वंदन के साथ रोजगार मेले का आयोजन का शुभारंभ हुआ जिसमें औद्योगिक क्षेत्रों की विभिन्न कम्पनिया रोजगार के अवसर प्रदान करेगी धार जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारी गोयल सर द्वारा रोजगार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दीजिए और सरकार की महत्वकांक्षी योजना के बारे में भी बताया और यह रोजगार मेला मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन जिला धार के द्वारा संपन्न करवाया गया इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में ग्राम बेरोजगार युवा युवक-युवतियों बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस रोजगार मेले में जनपद पंचायत सदस्य प्रकाश परमार पंचायत सरपंच नेहा मौर्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे सरकार द्वारा समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है जिससे बड़ी संख्या में बेरोजगार को रोजगार प्रदान करने का सरकार का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य रहता है