Homeझाबुआकरडावदसरपंच साहब करड़ावद की जनता की एक ही पुकार हर गली चौराहे...

सरपंच साहब करड़ावद की जनता की एक ही पुकार हर गली चौराहे पर लगे cctv कैमरे

हेमन्त राठौड़

करड़ावद राधा कृष्ण मंदिर की चोरी की वारदात को देखते हुए गांव के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाई जाए जिससे गांव में फिर कोई बड़ी वारदात ना हो जनता सुरक्षित रह सके।

अपराधों पर लगेगी लगाम, आरोपियों को पकड़ने में होगी मदद

नगर मे यदि प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगते है, तो इससे पुलिस को भी मदद मिलेगी। इस बात से किसी को इंकार नहीं है, पुलिस भी मानती है, कि कई बार न सिर्फ चोरियों के मामले में बल्कि दुर्घटनाओं के मामले में भी इन कैमरों से मदद मिलती है। इस प्रकार के प्रयास में सभी का सहयोग मिलने की संभावना है।

सुरक्षा के लिए जरूरी है कैमरे

इस संबंध में टीआई राजू सिंह बघेल ने बताया कि पुलिस लगातार गांव मैं सुरक्षा के लिए मुस्तैद है लेकिन नगर के प्रमुख मार्गो पर सुरक्षा के लिए कैमरे लगाई जाना जरूरी है

जल्द ही ग्राम सभा मीटिंग में होगा प्रस्ताव पारित।

उपसरपंच रघुवीर सिंह मंडलोई द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत करड़ावद द्वारा जल्द से जल्द नगर के प्रमुख मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!