लडकी व दामाद से दहेज के रुपये मांगने वाले पिता पर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
परिवेश पटेल रायपुरिया
जिले अधीक्षक अगम जैन के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को दहेज दापे के पैसो के लेनदेन के चलन को बंद करने हेतु सख्त कार्यवाही करने के निर्देश लगातार दिये जा रहे है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे, एवं एसडीओपी पेटलावद श्री सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में
जिला झाबुआ पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है । उक्त निर्देश के परिपेक्ष्य में ऐसा ही एक मामला थाना रायपुरिया मैं आया
जिसमें थाना क्षेत्र के ग्राम रलियावन में नाहर सिंह पिता मोहन डामर निवासी पांच पीपला द्वारा दामाद व लडकी से दहेज दापे के रुप में रुपये की मांग की गई थी, रुपये नही देने पर लडकी के पिता के द्वारा फरियादीया व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी, फरियादीया की सुचना पर थाना रायपुरिया पर अपराध क्रमांक 384/2023 धारा 384.506 भा.द.वि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।