

अविनाश गिरी
थांदला जैसे कि हम जानते हैं वर्षा काल शुरू हो गया है साथ ही किसान अपने खेतों में बोनी करने के लिए बीजों की खरीदारी के लिए मार्केट में आने लगा है इसका फायदा उठाते हुए खाद बीज व्यापारी द्वारा बीजों की मूल्य से अधिक कीमत लेते दिखाई दे रहे हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया व मीडिया में रोजाना खबरें प्रकाशित होती नजर आ रही है इसे देखते हुए एसडीएम तरुण जैन द्वारा थांदला नगर में बीज व्यापारियों के यहां निरीक्षण किया गया दुकानो में रेट लिस्ट भी लगी दिखाई दी साथ में बिल भी दिखाए गए एसडीएम साहब इन बीच चोरों को पकड़ने के लिए आपको सर्जिकल स्ट्राइक करनी पड़ेगी यानी कि आप खुद अपने 4 से 5 बंदे तैयार करें और उन्हें इन दुकानों पर बीच खरीदने के लिए भेजा जाए तभी आपको मालूम पड़ पाएगा कि यह बीज व्यापारी किस प्रकार से इन गरीब आदिवासियों का शोषण कर रहे हैं यदि आप एक व्यापारी के यहां पर भी अगर आप जांच पड़ताल करने जाते हैं तो दूसरे सारे व्यापारी सतर्क हो जाते हैं और अपना काला कारनामा बंद कर शरीफि का चोला ओड आपके सामने खड़े नजर आते हैं इन बीज माफिया की वजह से कई ग्रामीण परेशान हो चुके हैं और होते आएंगे इनका यह काला कारनामा आप अपने ही लोगों को उनकी दुकान पर भेज पता कर सकते देख सकते हैं किस प्रकार यह बीच व्यापारी इन गरीब आदिवासियों को लूटने नजर आ रहे हैं साथ ही कई बीज व्यापारीयो को मालूम पड़ा कि एसडीएम साहब बीज व्यापारियों के यहां चेकिंग पर निकले हैं तो कई दुकानदारों ने अपनी दुकान ने बंद कर वहां से रवाना हो गए एसडीएम साहब से निवेदन है के अपने ही बंदों को बीच व्यापारियों के यहां भेज एक बार सर्जिकल स्ट्राइक की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और सारी हकीकत सामने आ जाएगी अब देखना है यह है कि एसडीएम तरुण जैन इन बीच व्यापारियों से गरीब आदिवासियों को बचाने के लिए यह कदम उठा पाते हैं या नहीं या इसी तरह आदिवासियों को लूटने का कम यह बीज माफिया करते रहेंगे l
साथी एसडीएम तरुण जैन ने किसानों को भी समझाइश दी एसडीएम ने किसानों को बताया कि जहां पर भी एमआरपी से ज्यादा आपसे पैसे लिए जा रहे हैं तो उसकी सूचना आप हमें एसडीएम कार्यालय में आकर दे सकते हैं साथी जहां पर भी रेट लिस्ट लगी हो वहीं से बीज ले और साथ ही अपनी खेती के लिए सर्टिफाइड बीज ही लेवे
यदि किसान भाइयों से कोई भी बीज व्यापारी एमआरपी से ज्यादा पैसे लेता है तो उसकी जानकारी *voice of Jhabua* को दें हम आपकी आवाज बनकर बनेंगे और उसे दुकानदार पर करवाई करवाने में आपका साथ देगा