Homeझाबुआरायपुरियारायपुरिया आश्रम स्कूल में बदहाल भोजन व्यवस्था, बीपीवीएम ने कलेक्टर को सौंपा...

रायपुरिया आश्रम स्कूल में बदहाल भोजन व्यवस्था, बीपीवीएम ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन छात्रों को परोसा जा रहा घटिया भोजन, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा

वॉइस ऑफ झाबुआ 

झाबुआ/रायपुरिया।

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने संपर्क उच्च माध्यमिक विद्यालय (आश्रम स्कूल) रायपुरिया में छात्रों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में भारी लापरवाही को लेकर सोमवार को कलेक्टर अलीराजपुर को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने आरोप लगाया कि छात्रावास में लगभग 450 आदिवासी छात्र रह रहे हैं, लेकिन भोजन की गुणवत्ता अत्यंत खराब, कम पोषणयुक्त और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

 

खराब दाल-सब्जी व गुणवत्ताहीन भोजन पर छात्रों का विरोध

ज्ञापन में कहा गया कि संस्था द्वारा परोसा जा रहा भोजन इतनी खराब गुणवत्ता का है कि छात्र अक्सर दाल–सब्जी छोड़कर सिर्फ सूखी रोटी खाने को मजबूर हो जाते हैं। कई छात्रों ने स्वास्थ्य समस्या, पेट दर्द, कमजोरी व चक्कर आने जैसी शिकायतें भी की हैं।

छात्रावास परिसर में गंदगी, सुरक्षा व्यवस्था भी लचर

मोर्चा ने बताया कि भोजन के साथ-साथ हॉस्टल परिसर में सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह ठप है। कचरा जमा रहना, बदबू, पानी की टंकियों की सफाई न होना और खुले में आवारा मवेशियों का घूमना, छात्रों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बन गया है। विद्यालय से फरार होकर बाहर ढाबों पर खाना खा रहे बच्चे मोर्चा ने यह भी आरोप लगाया कि भोजन की बदहाली के कारण छात्र आश्रम छोड़कर पास के ढाबों पर खाना खाने जा रहे हैं। इससे उनकी सुरक्षा को भी खतरा बढ़ गया है। बीते दिनों एक छात्र के विद्यालय से बाहर रोड किनारे बैठ जाने का मामला सामने आया, जिसे मोर्चा ने आश्रम प्रबंधन की घोर लापरवाही बताया।

तत्काल जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने कलेक्टर से मांग की है  छात्रावास के भोजन की तुरंत गुणवत्ता जांच कराई जाए, जिम्मेदार संस्था पर कड़ी कार्रवाई की जाए, छात्रों को पौष्टिक भोजन, साफ-सफाई और सुरक्षा की गारंटी दी जाए, आश्रम व्यवस्थापन का समीक्षा परीक्षण कर दोषियों को हटाया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!