रायपुरिया । बाईपास का काम दो महीने से बंद पड़ा है। बाईपास बंद होने के कारण सभी भारी वाहन अब गांव की संकरी गलियों से होकर गुजर रहे हैं। दिन में दो-तीन बार जाम लग जाता है, जिससे पैदल चलने वाले और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है।

लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मशीनें और टीम दो महीने से तैयार खड़ी हैं, लेकिन विभागीय समन्वय और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

किसानों के मुआवजे, भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग
पूर्व जनपद सदस्य नानालाल पाटीदार ने चिंता जताई कि दो महीने बाद कस्बे में एक बड़ा धार्मिक समारोह होने वाला है। अगर तब तक बाईपास नहीं खुला, तो गांव में अव्यवस्था और सुरक्षा का संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि लोक निर्माण विभाग से मांग कर रहे हैं कि किसानों के मुआवजे और भूमि संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि निर्माण कार्य फिर से शुरू हो सके और गांव को जाम और सुरक्षा जोखिम से राहत मिले।