Homeझाबुआथांदलायोग विद्या एक ऐसी शक्ति है जिसके माध्यम से दुनिया को स्वस्थ...

योग विद्या एक ऐसी शक्ति है जिसके माध्यम से दुनिया को स्वस्थ और मजबूती प्रदान की जा सकती है- अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर  नन्ही बेटी हिया मोंटू उपाध्याय के अद्भुत प्रदर्शन पर सभी अचंभित 

योग विद्या एक ऐसी शक्ति है जिसके माध्यम से दुनिया को स्वस्थ और मजबूती प्रदान की जा सकती है- अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर

 

नन्ही बेटी हिया मोंटू उपाध्याय के अद्भुत प्रदर्शन पर सभी अचंभित

थांदला 21जून को देश सहित विश्व मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है नगर में स्थानीय नवीन मंडी प्रांगण में योग दिवस मनाया गया इस बार योग दिवस पर नगर की 12वर्षीय नन्ही बेटी हिया मोंटू उपाध्याय ने योग पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दीया।

गरिमामई कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन, अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर भाजपा नेता एवम् पूर्व जियोस सदस्य विश्वास सोनी, नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पणदा, मण्डल महामंत्री एवम अध्यक्ष प्रतिनिधी सुनील पणदा खंड शिक्षाधिकारी एस एन श्रीवास्तव, खंड स्त्रोत समन्वयक संजय सिकरवार, सीएम राइज प्राचार्य सरिता ओझा,वरिष्ठ पार्षद राजू धानक उपस्थित थे।

कार्यकम में सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर योग का श्री गणेश किया। कार्यकम में अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने योग दिवस की महत्ता के बारे में बताया की सनातन काल से यह सर्व सिद्धि की व्यवस्थित योग क्रिया के माध्यम से शरीर को पुष्ट किया जा सकता है निरोग रखा जा सकता है योग जीवन के सर्वांगीण विकास का एक ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति के लिए सहज है। वास्तव में योग व्यवस्थित जीवन का आधार है योग के कारण ही व्यक्ति की तमाम प्रकार की व्याधिया दूर होती है मानसिक तनाव को भी कम करता है आजकल की भागदौड़ भरी दिनचर्या के चलते अधिकतर व्यक्ति मानसिक अवसाद की अव्यवस्था ओर जा रहे हैं यही अवसाद व्यक्ति के जीवन के सर्व भौमिक विकास की राह में अवरोध बनते हैं इन सब को दूर करने के योग ही एक माध्यम है योग व्यक्ति की एकाग्रता को बढ़ाता है जिससे व्यक्ति किसी कार्य को अच्छी प्रकार से संपादित करता है योग ही रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है इसलिए योग से जुड़ना व्यक्ति के जीवन के लिए बहुत जरूरी है योग को आज से ही अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाए।

कार्यकम में मण्डल महामंत्री एवम अध्यक्ष प्रतिनिधी सुनील पणदा ने अपने उद्बोधन में कहा की

देवभूमि भारत में वसुदेव कुटुंबकम की अवधारणा को आत्मसात करने वाले मनीषियों ने बहुत पहले ही विश्व को स्वस्थ और मजबूत बनाने का संदेश दिया है लेकिन योग की महत्ता को कम आंकने वाले लोगों के बारे में यही कहना तर्कसंगत होगा कि यह संकुचित मानसिकता का परिचायक है।

योग कार्यकम में नगर के निजी विद्यालय के छात्र, छात्राओ ने भी सहभागिता की वही नगर के समस्त विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों का भी इस बार योग दिवस पर उपस्तिथि रहना स्वागत तुल्य है। कार्यकम के आयोजक नगर परिषद द्वारा इस वर्ष उत्कृष्ट व्यवस्था की गई इस हेतु स्वच्छता अधिकारी गोरांकसिंह ठाकुर बधाई के पात्र है।

योग दिवस कार्यकम का संचालन पीटीआई शिक्षक जगत शर्मा ने व आभार मण्डल महामंत्री सुनील पणदा ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!