
धार बालुसिंह बारिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर धार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार ने जिला कार्यकारिणी घोषित की जिसमें सरदारपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान को जिला कांग्रेस महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया नियुक्ति पर सरदारपुर क्षेत्र सहित धार जिले में हर्ष की लहर है । चौहान ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर जी पाटीदार , राष्ट्रीय सचिव उमंग सिंगार , विधायक प्रताप ग्रेवाल , प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह बुंदेला , एवं कांग्रेसी पार्टी का आभार माना ।