

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
जिले भर में अवेध बसों के संचालन का काम जिला प्रशासन नही रोक पाया मीडिया में खबर लगने के बाद भी नही जागा प्रशासन जिले भर के हर गांव व थाना क्षेत्र से रोजाना कई अवैध बस मजदूरों को बिना परमिट के भरकर जिले की सड़को पर दौड़ा रहे है ।यह अवैध बसों का संचालन जिले भर के हर नगर में भाजपा कांग्रेस के नेता या उनके गुर्गे लोग कर रहे है । जिले भर के भाजपा कांग्रेस के नेता जिला प्रशासन को अपने पैरो की जूती पर रखकर अवेध बसों का संचालन कर रहे है ।और कार्यवाही के नाम पर बसों को रोककर सिर्फ बेरीकेट लगाकर इंट्रिया वसूली जा रही है या पीछे के रास्ते लिफाफे सीधे घर पहुँच रहे है लगता है भाजपा की सरकार में और कांग्रेस के विपक्ष में कमजोरी के रहते कोई भी इस मुद्दे को नही उठा रहा है । जिला कलेक्टर महोदय इस और संज्ञान लेते हुवे परिवहन विभाग को दिशा निर्देशित या फिर बसों के अवैध बसों का संचालन ऐसे ही चलता रहेगा। जिले भर में अवैध रूप से संचालित बिना परमिट और बिना फिटनेस की गाड़ियों पर उचित कार्यवाही की जाए । मानाकि क्षेत्र में अभी गर्मी ज्यादा है लेकिन आप अपने एयर कंडीशनर कमरे से निकल कर कभी सड़को पर अवेध रूप से संचालित हो रही अवेध बसों पर कार्यवाही करवाइए यह आपका दायित्व और कर्तव्य और आपकी जवाबदारी भी है ।