Homeझाबुआखवासाएबीवीपी ने नगर के राजवाड़ा चोक पर दिखाई द केरला स्टोरी मूवी

एबीवीपी ने नगर के राजवाड़ा चोक पर दिखाई द केरला स्टोरी मूवी

अक्षय चौहान, खवासा 

खवासा में राजवाड़ा चौक में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खवासा नगर ईकाई द्वारा “द केरला स्टोरी” फिल्म दिखाई गई ! जिसमें कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व सर्वप्रथम भारत माता की तस्वीर पर माला अर्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमे बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं के साथ नगर की माता बहनें व वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहें । इस फिल्म में बताया गया है जिसमें केरल की 30 हजार लड़कियों की कहानी पर आधारित यह फिल्म हैं फ़िल्म दिखाने के पहले अभाविप मालवा प्रांत की प्रांत प्रमुख सुश्री मोनिका पाटीदार ने संबोधित करते हुए बताया कि बच्चियों को यह फिल्म दिखाना बहुत जरूरी है। ये फिल्म बताती है कि किस तरह लड़कियों को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। लव जिहाद से लड़कियों को बचाने के लिए ‘द केरल स्टोरी’ दिखाओ… सतर्क रहें, सुरक्षित रहें ! इस सफलतम कार्यक्रम में नगर मंत्री मनीष सेन ने बताया की इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले 10 दिनों से चल रहीं थी और नगर के सभी कार्यकर्त्ता इस कार्यक्रम में तन मन और धन के साथ लगें कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर सह मंत्री पवन पाटीदार नगर उपाध्यक्ष साहिल मालवीय,सोशल मीडिया प्रभारी आयुष पाटीदार ,मोहित पाटीदार ,हर्षल पाटीदार ,पर्थविराज राठौड़ ,विशाल मालवीय ,रोनक पाटीदार ,अंकित पाटीदार आदि का सहयोग रहा।इस अवसर पर थांदला विधानसभा के पूर्ण कालीन ओम प्रकाश दय्या,जनपद उपाध्यक्ष माया देवी प्रेमसिंह चौधरी,सरपंच गंगा बाई खराड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष तोलसिंग गणावा महामंत्री देवी सिंह देवदा,कमलसिंह चावड़ा,शंकर खराड़ी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!