दिन दहाड़े एक लड़की की गोली मार कर हत्या।
सरे राह फायरिंग कर उतारा मौत के घाट।
वॉइस ऑफ झाबुआ धार
धार नगर की वसंत विहार कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब अचानक से गोली चलने की आवाज गूंज उठी।
सूत्रों के अनुसार लगभग आज 26 अप्रेल 2023 को 11:45 पर एक युवती अपने निजी कार्य से जा रही थी। वही अचानक से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बसंत विहार कॉलोनी शीतला माता मंदिर के पास ही युवती पर ताबड़ तोड़ 3, 4 राउंड फायरिंग की गई। जिससे युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही रहवासियों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर कॉलोनी में गोलीबारी की घटना घटित हुई है जिस पर नौगांव थाना टीआई भागचंद तंवर बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल से गोली के खाली खोखे जप्त कर, मृतक युवती को एंबुलेंस की सहायता से भोज हॉस्पिटल शव परीक्षण के लिए भेजा गया।
घटना के बारे में पुलिस अभी कुछ भी नहीं बता रही है। घटना किस कारण से हुई युवती को गोली किसने व क्यों मारी है, इन सब कारणों को लेकर पुलिस अभी जांच में जुटी हुई हैं पुलिस प्रकरण दर्ज कर लिया है