Homeझाबुआरतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनने पर कलाल समाज में खुशी की लहर...

रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनने पर कलाल समाज में खुशी की लहर कलाल समाज ने कीया भव्य स्वागत

नरेन्द्र पोरवाल घुघरी

बड़े लंबे अंतराल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष का पद पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल(कैबिनेट मंत्री दर्जा) को दे दिया जिससे कलाल समाज के सभी समाजजनों ने रतलाम में होटल उजाला पैलेस के सामने मंच लगा कर श्री पोरवाल का भव्य स्वागत किया, इस अवसर पर श्री मेवाड़ा पोरवाल कलाल समाज के अध्यक्ष गोवर्धनलाल पोरवाल घुघरी, उपाध्यक्ष मदनलाल पोरवाल रतलाम, कोषाध्यक्ष ईशवरलाल पोरवाल बड़नगर,कल्चुरी महासभा रतलाम के अध्यक्ष मितेंद्र चौधरी , जायसवाल समाज रतलाम के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, टांक समाज अध्यक्ष प्रकाश टांक और युवा संगठन रतलाम प्रभारी सोहनलाल पोरवाल तथा बड़ी संख्या में खाचरोद, रतलाम, झाबुआ, उज्जैन तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समाजजन स्वागत मंच पर मौजूद थे ।।इसके बाद यात्रा सीधे छोटू भाई की बगीची पहुंची जंहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर के युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत जी कोठारी , जिलाध्यक्ष भाजपा राजेंद्रसिंह लुनेरा , पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल तथा पार्टी के समस्त पदाधिकारी नेतागण मौजूद थे जिन्होंने पोरवाल को मिले इस नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा मेरी प्राथमिकता विकास प्राधिकरण अध्यक्ष के नाते यह होगी की सभी गरीबों को अपनी छत मिले और सस्ते दामों पर प्लॉट उपलब्ध हो ।। रतलाम को अशोक पोरवाल के रूप में कैबिनेट मंत्री दर्जा मिलने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजजनो ने हर्ष व्यक्त किया।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!