अक्षय तृतीया पर नव चेतना विस्तार केंद्र में यज्ञ कर्म पुंसवन संस्कार का आयोजन किया गया |।
दिलीप सिंह भूरिया
आजाद नगर भाभरा
चंद्रशेखर आजाद नगर वैशाख माह के अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव चेतना विस्तार केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर में यज्ञ कर्म का आयोजन गायत्री परिवार के परिवाजक प्रकाश नारायण नागर द्वारा करवाया गया।इस दौरान पुंसवन संस्कार, आरती,प्रसादी का आयोजन किया गया ।यज्ञ कर्म पश्चात उपस्थित गायत्री परिजनों द्वारा मां गायत्री की आरती की गई हैं तथा महा प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिजन बाबूलाल वाणी, महेशचंद्र शाह,आनंद शाह,अमरसिंह अखाडि़या,भारत सिंह अजनार,कन्हैयालाल बसेर,मनोहरलाल गौड़,भावेश शाह,हेमेंद्र गुप्ता,देवेन्द्र वाणी,सुभाष निगम,डॉक्टर गौरव नागर,मनीष बैरागी,अंकिता नागर,अनिता जोगचंद,सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित रहे।