

वॉइस ऑफ़ झाबुआ
न्यूनतम मानदेय पर कार्य कर रहे अतिथि शिक्षक वर्ग 3 का तीन महीने होने को है व शैक्षणिक सत्र भी समाप्त होकर नया सत्र आरंभ होने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया।अतिथि शिक्षकों ने बताया कि जब भी खंड शिक्षा अधिकारी को काल करने पर आवंटन नहीं आने का जवाब देते हैं,जबकि पेटलावद ब्लाक में अतिथि शिक्षक वर्ग 3 का मार्च माह तक का भुगतान हो चुका है।
इनका कहना है-
जब भी बीईओ साहब को काल किया जाता है उनके द्वारा आवंटन नहीं होने का बहाना बनाया जाता है जबकि अन्य ब्लाक में मार्च माह तक का भुगतान हो गया है।यदि 24 तारीख तक भुगतान नहीं किया जाता है तो ब्लाक के सभी अतिथि शिक्षक बीईओ कार्यालय पर धरना देंगे।
गोविंद भाबर
ब्लाक अध्यक्ष अतिथि शिक्षक संघ थांदला।
इस संबंध में जब हमने खंड शिक्षा अधिकारी से बात करना चाही तो उन्होंने काल अटेंड नहीं किया।
