भव्य कलश यात्रा का हुआ आयोजन .

मुख्य आयोजक हिन्दू युवा जनजाति संघठन व बाबा प्याला देव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान मैं अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज ग्राम कलमोड़ा मैं सावन माता से बाबा पियाला देव तक कलश यात्रा का आयोजन इस आयोजन के मुख्य अतिथि जनजाति विकास मंच के कार्यपालक रतलाम विभाग के राजेश डावर व विशिष्ट अतिथि हिंदू युवा जनजाति संगठन के महामंत्री कमलेश मावी उपस्थित HYJS प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय मेड़ा शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जनजाति विकास मंच के विभाग कार्यपालक श्री राजेश जी डावर ने अपने वक्तव्य में कहा है कि हमारा समाज युगो युगो से देवी देवताओं को पूजते आ रहे है जनजाति समाज पुराने समय से पूजा पद्धति संस्कृति का वाहक रहा है ऐसी महान संस्कृति को कुछ लोग लोभ लालच देकर हमारी संस्कृति और परंपराओं को नष्ट किया जा रहा है जिसको लेकर हम सब युवाओं को एक होने की जरूरत है और हमारी परंपराएं हैं हमारे पूर्वजों द्वारा करते आ रहे हैं हम सबको करने की जरूरत है इस कार्यक्रम मैं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए यह आयोजन पहली बार ऐसा आयोजन किया गया यह आयोजन अब हर वर्ष रखा जाएगा समिति ने निर्णय लिया कि अगले वर्ष भी यह आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सरपंच अमरसिही मेड़ा पूर्व सरपंच बसंत सिह परमार सागीया सरपंच पति उडन सिंह सेंगर , उप सरपंच मुकेश मेड़ा, तड़वी रडू मेड़ा, भारु अमलियार, काना अमलियार, वेलसीह पचाया, पचिया कोचरा, सकरा नलवाया, कालू मेड़ा, प्रकाश पचाया, भारत मेड़ा, हरीश मेड़ा, HYJS के साथी प्रकाश भूरिया भुवान भूरिया प्रभु अमलियार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।