Homeझाबुआसांस्कृतिक क्षेत्र में भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंः रजनीश...

सांस्कृतिक क्षेत्र में भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंः रजनीश अग्रवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सांस्कृतिक प्रादुर्भाव में जुटी हैं। धर्म और अध्यात्म के केंद्र, तीर्थ स्थान हों या योग-गीत आयुर्वेद जैसी सांस्कृतिक परंपराएं हो, इन्हें बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केदारनाथ, चारधाम, सोमनाथ, काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में श्री महाकाल महालोक, द्वारका, श्रीरामसेतु जैसे स्थानों पर अपनी भूमिका सरकारें निभा रही हैं। प्रकोष्ठ को इन उपलब्धियों को जनसामान्य तक ले जाना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की भोपाल संभाग की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर ने की।

कांग्रेस ने पहुंचाई हमारी सांस्कृतिक विरासत को चोट:-अग्रवाल

प्रदेश मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय में हमारी सांस्कृतिक विरासत पर चोट करने का काम हुआ। सांस्कृतिक परंपराओं के साथ भेदभाव हुआ, धर्म और अध्यात्म के मामले में भारतीयता को तुष्टीकरण ने चपेट में ले लिया था। आज भी कांग्रेस भारतीय संस्कृति को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अब हम तेज गति से अपने सांस्कृतिक मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ दुनिया में गौरव प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन तक पहुंच बनाएंः नायर
प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर ने बैठक को संबोधित करे हुए कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के माध्यम से हमें छोटे-छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रचना कर समाज में आम जनता तक अपनी पहुंच को बनाना चाहिए। महापुरुषों की जयंती, धार्मिक कार्यक्रम, स्थानीय कवियों द्वारा काव्य पाठ एवं कवि सम्मेलन एवं स्थानीय मंदिरों में भजन मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भजन के कार्यक्रमों द्वारा हम आम जनता में अपनी पहचान बना सकते हैं।बैठक में भोपाल संभाग के समस्त जिलों के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित थे। बैठक का संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं भोपाल संभाग प्रभारी संजय मिश्रा ने किया एवं आभार प्रदर्शन भोपाल नगर के जिला संयोजक शैलेन्द्र निगम ने किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!