Homeझाबुआथांदलानई परिषद ने सफाई कामगारों के साथ मिल अपना पहला दीपावली मिलन...

नई परिषद ने सफाई कामगारों के साथ मिल अपना पहला दीपावली मिलन समारोह किया गया

थांदला

थांदला नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव 18 अक्टूबर को संपन्न हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष बनी लक्ष्मी सुनील पणदा उपाध्यक्ष बनने पंकज जागीरदार मंडल अध्यक्ष संदीप गोलू समर्थ उपाध्याय व पार्षद गौरसिंग धापू वसुनिया, जितेंद्र कन्नू मौर्य, माया सचिन सोलंकी, ज्योति जितेंद्र राठौड़, जगदीश प्रजापत संदीप डामोर, राजू धानक, सभी जीते प्रतियाशियो द्वारा सफाई कामगारों के साथ मिल दीपावली मिलन समारोह मनाया गया जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद द्वारा सफाई कामगारों से बातचीत की गई जिसमें उनसे नगर की स्वच्छता के विषय पर बातचीत और समस्याओं के बारे में जाना और किस प्रकार से नगर में स्वच्छता बनाए रखना है उसके बारे में सफाई कामगारों से भी जाना और अपनी राय भी उनके सामने रखी गई उसके पश्चात सफाई कामगारों ने अपनी समस्या भी नई परिषद के सामने रखी गई। जिस पर जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निराकरण करने की बात लक्ष्मी सुनील पंडदा द्वारा कही गई वही मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय द्वारा अपने उद्बोधन में सभी मंचासीन अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षदों का आभार माना साथी सफाई कामगारों को बताया कि इस नगर में एक बहुत ही बड़ी चुनौती है जो की स्वच्छता है जबकि हमारे सफाई कामगार अपनी मेहनत से पूरे नगर को सुबह सवेरे स्वच्छ कर अपना काम पूरा करते हैं उनकी मेहनत पर कुछ लोग पानी फेर देते हैं इनमें से कुछ ऐसे लोग भी हैं जोकी मंदिरों के सामने हड्डी के टुकड़े कचरा कूड़ा फेकते हे l साथ ही नगर में नालियां भरी पड़ी रहना यह आप लोगों की कमी नहीं हे l कुछ आप लोगो को भी समझना होगा और कुछ नगर की जनता को भी हमें किसी की कमजोरी सामने नहीं लाना है हमें अपनी मजबूती से काम करना है क्योंकि जब कचरे की गाड़ी और सफाई कामगार सफाई कर वहां से चले जाते हैं उसके बाद कुछ लोग जोकि सड़कों पर नालियों में ही कचरा डालते हैं उन लोगों के लिए यह नगर परिषद एक नई मुहिम चलाएगी जिसमें सफाई कामगारों द्वारा बताया जाएगा कि कौन दुकान वाला इस तरह की हरकतें करता है उसके बाद उस वेक्ति को 1 बार समझाइश दी जाएगी उसके पश्चात भी अगर वो वेक्ती की शिकायत भी आती है तो उसके ऊपर चालानी कार्रवाई की जाएगी वही उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार द्वारा सभी सफाई कामगारों को दीपावली व नववर्ष की शुभकामनाएं दी साथ ही कहा जैसा कि आप सब जानते है हमारे अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा आप के ही वार्ड से हे आप लोगो की महंत से यहा तक पहुंचे हे अब अध्यक्ष के साथ मिल आप लोगों को स्वच्छता में थांदला नगर को पहले नंबर पर लाना होगा क्योंकि आप लोगों के बिना हम स्वच्छता में कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं l साथ ही नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित थे लेखा पाल शीतल जैन, स्वच्छता निरीक्षक गोराखा सिंह राठौड़, सहायक राजस्व निरीक्षक विजय गिरी, दरोगा टीटीया, व नगर परिषद के कर्मचारियों उपस्थित थे करिकर्म का संचालन यशदीप अरोड़ा ने किया l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!