Homeझाबुआआखिर क्यों भड़के फटाका व्यापारी पर एसडीएम भाना

आखिर क्यों भड़के फटाका व्यापारी पर एसडीएम भाना

थांदला बारूद एवं पटाखा भंडारण व विक्रय के लिए कड़े नियम कानून होने के बावजूद थांदला नगर में पटाखा व्यापारियों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है l वही बाजारों में भी किराना दुकानों में भी बिक रहे फटाके गांधी चोक,ऋतुराज कॉलोनी,बस स्टेशन, व अन्य जगहों पर बिना लाइसेंस चोरी चुपके बिक रहे फटाखे जैसा कि हम सब जानते हैं की पटाखा व्यापारियों को इस बार खजूरी में पटाखा दुकान व्यवसाई की अनुमति मिली है l जिसकी देख रेख की जवाब दारी ग्राम पंचायत खजूरी की रहेगी जिसके लिए सरपंच रूसमाल मेड़ा द्वारा अपने कुछ बंदों को तैयार कर चारों तरफ देखने के लिए रात में रखा गया हे जिसमें लाइसेंस प्राप्त करने के बाद पटाखा व्यापारियों को नियमों के हिसाब से टीन शेड से अपनी दुकानों को कवर करना था परंतु पटाखा व्यापारियों द्वारा टेंट लगाकर ही अपना काम चलाया जा रहा है साथ ही व्यापारियों द्वारा ना ही पानी के ड्रम अपनी दुकानों के आगे रखे हैं ना ही रेत जहां पर दुकानों में 10 फीट की गेपिंग होनी थी वहां पर मात्र 3 फीट की ही दूरी रखी गई है जिसे देख एसडीएम अनिल भाना फटाका व्यापारियों पर भड़ के और उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया यदि आपके द्वारा लाइसेंस के नियमों के हिसाब से आपको दुकानें लगानी होगी यदि आप लाइसेंस के नियमों के हिसाब से आप दुकान नहीं लगाते हैं तो मेरे द्वारा कल सुबह तक आपको टाइम दिया जाता है नहीं तो मैं सब का माल जप्त कर लूंगा जिसमें एसडीएम अनिल भाना ने एसडीओपी रविंद्र राठी,थाना प्रभारी कोशालिया चौहान,को निर्देश दिए हे यदि व्यापारियों द्वारा लाइसेंस की शर्तो का पालन नहीं किया जाता है तो आपके द्वारा माल जप्त कर इन पर कानूनी कार्रवाई की जाए एसडीएम द्वारा पूरी जवाबदारी तहसीलदार शक्ति सिंह चौहान के ऊपर छोड़ी है अब देखना यह है कि पटाखा व्यापारी लाइसेंस के नियमों का पालन करते हैं या नहीं या एसडीएम साहब अपनी बोली पर खरे उतर पाते हैं या नही बाकी की खबर अगले अक में

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!