धार, बालू सिंह बारिया / योगेश गवरी
आज मध्य प्रदेश के धार जिले के अंतर्गत महाराजा भोज कॉलेज धार एवं धार जिले की लगभग 5 से 6 कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों से संपर्क किया और 250 से अधिक फॉर्म भरवाए गए जिसमें में अधिकतर लोगों से सकारात्मक उत्तर मिले एवं बेरोजगारी के खिलाफ हमने आगाज किया उसके लिए कुछ साथियों द्वारा हमें धन्यवाद किया व राष्ट्रीय रोजगार नीति लागू करवाने के लिए वह भी हमारे साथ खड़े हैं,
राष्ट्रीय रोजगार नीति के मुख्य बिंदु
1) केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी खाली पदों की तय समय सीमा में भर्ती की जाए
2)देश के सभी बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए|
3) पूरे देश में आज की महंगाई के हिसाब से न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोत्तरी की जाए|
4) पूरे देश से ठेकेदारी पर भती॔ व्यवस्था समाप्त करके उसके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए|
5) पूरे देश में सामान काम के लिए सामान वेतन लागू किया जाए|
6) कृषि उपज MSP गारंटी कानून बनाया जाए |
7) पूरे देश में प्राकृतिक संसाधनों एवं कृषि उपजों के अनुरूप स्थानीय स्तर पर मिनी टेक्नोलॉजी द्वारा लघु उद्योग स्थापित किये जाए|
8) पूरे देश में ब्लॉक स्तर पर मिनी मार्केट काे निर्माण किया जाए|
1) मोहन परमार स्टेट को कोऑर्डिनेटर
2)पप्पू मंडलोई धार जिला कोऑर्डिनेटर
बलराम, जितेंद्र, संजय, अर्जुन, प्रकाश, संतोष, विजय सोलंकी, बदनावर रामसिंह सोलंकी, कुक्षी विजय मोहनिया धार आदि लोग शामिल थे।
