भाजपा में पार्षद के लिए टिकिटों को लेकर खींचतान जारी है। फर्म भरने के अंतिम दिन तक भी अधिकृत प्रत्यक्षियों की सूची जारी नही होने से कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही है। सामाजिक रूप से टिकिट वितरण की जाए तो ब्राम्हण समाज से सबसे पहला नाम विनोद पुरोहित ओर रविराज पुरोहित का सामने आया है। जो लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय है। भाजपा में रविराज पुरोहित युवा मोर्चा में काम कर रहे है। युवाओं की मांग है कि रविराज को वार्ड 1 से टिकिट दी जाए। ब्राह्मण समाज से टिकिट की दावेदारी सबसे पहले पुरोहित परिवार की ही आती है जो भाजपा में वर्तमान में कार्य कर रहे है। वार्डवासियों की भी मांग हैकि वार्डवासी को ही वार्ड से टिकिट दी जाए। अंदरूनी खबरों की माने तो टिकिट नही मिलने पर भी रविराज पुरोहित वार्ड 1 से मैदान में उतर सकते है। जिससे भाजपा को नुकसान होना तय है। कार्यकर्तओं की भी मांग हैकि एक टिकिट पुरोहित परिवार को ब्राह्मण समाज से दी जाए।