Homeधारकिसी भी अनसेफ विद्यालय में बच्चों की कक्षाओं को संचालित नहीं किया...

किसी भी अनसेफ विद्यालय में बच्चों की कक्षाओं को संचालित नहीं किया जाए -कलेक्टर डॉ जैन

धार

जिले में किसी भी अनसेफ विद्यालय में बच्चों की कक्षाओं को संचालित नहीं किया जाए। ऐसे विद्यालयों में बच्चों की कक्षाओं का अन्य विकल्प देख वहाँ कक्षाएं संचालित करें।संकूल प्रभारी सुनिश्चित करें कि शिक्षक का अवकाश आवेदन स्वीकृत होने के बाद ही वे अवकाश के लिए प्रस्थान करें। जिन प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय टेबल बेंच की व्यवस्था नहीं है, वहाँ सीएसआर फंड से इसकी व्यवस्था की जाए। यह निर्देश कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का अभी से लगातार निराकरण करें। जिससे जिले की रैंकिंग के लिए आखरी समय पर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता न पड़े, इसमें सभी गंभीरता से कार्य करें। 17 सितम्बर से आयोजित होने वाले शिविरों के लिए शासन की फ़्लैग्शिप योजना के कान्सेप्ट हितग्राही को क्लीयर करवाए। इसमें शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं में हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए हितग्राहियों का पहले से ही चिन्हिाकन कर लिया जाए। साथ ही नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की बैठक लेकर उन्हें इस शिविर के बारे में जानकारी दें। इसके लिए कलस्टर लेवल पर टीम का गठन किया जाए। नायब तहसीलदार एवं तहसीलदारों को भी इस कार्य में लगाए। सभी एसडीएम स्कूल के भवन निर्माण कार्य की लगातार मॉनीटरिंग करें ।जिन स्थानों पर सीएम राईस स्कूल का निर्माण होना है उसका निरीक्षण कर मॉनीटरिंग करें। पंचायत सचिवो तथा पटवारियों को निर्देश दिए जाए की ग्राम पंचायत स्तर पर जहाँ नालियों पर अतिक्रमण किया गया है वहाँ उसे हटवाए।
जिले के ऐसे आगनवाडी़, स्कूल भवन जो स्वीकृत हो चुके पर उनका कार्य अप्ररंभ या अधुरा है , ऐसे भवनों की सूची तैयार की जाए। साथ ही यह भी जानकारी एकत्रित करे कि किसके कार्यकाल में कार्य अधुरा रहा है। जिले के आंगनवाड़ी केंद्र की सूची तैयार की जाए जहाँ विद्युत कनेक्शन की समस्या है। आयुष्मान कार्ड बनाने, ईकेवासी की कार्यवाही में लगातार प्रगति लाए। इस कार्य को समयसीमा में शत प्रतिशत पूर्ण करें। इसके लिए प्लानिंग तैयार कर इसमें प्रतिदिन प्रगति लाए। लंबित आधार लिंकिंग ,एफआर के प्रकरणों मे सभी अनुभाग में कार्यवाही होती रहे। सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में पीओपी से बनी प्रतिमा के विर्सजन के लिए अगल से कुंड की व्यवस्था हो। स्वास्थ्य विभाग सभी आरोग्यम केंद्र में सभी मूलभूत सुविधा रहे इसको सुनिश्चित करें। जहाँ संजीविनी क्लीनिक का कार्य पूर्ण हो चुका है वहाँ उन्हें संचालित करने की कार्यवाही शीघ्र की जाए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग से सभी इनक्रोचमेंट के ईशु क्लीयर किया जाए।
इस अवसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के एल मीणा सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!