
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने रविवार को नवीन प्रदेश कार्यालय में स्थापित गणपति जी की पूजा-अर्चना कर आरती की।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भोपाल जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीर सिंह पटेल, मोर्चा प्रदेश मंत्री राजाराम शिवहरे, दीपक नरवरिया, मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन कुमार सेन, मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री अमीत चौधरी, मोर्चा सह कार्यालय मंत्री दीपक रजक, राम मीना, प्रताप यादव,शंकर बटोही सहित मोर्चा के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।