सरदारपुर, बालुसिंह बारिया
ग्राम बरखेडा में चुनियागढी रोड़ के मोहल्ले के ग्रामीणो द्वारा विद्युत समस्या को लेकर 25 के.वी.ए. का ट्रांसफार्मर लगाये जाने की मांग क्षेत्रिय विधायक प्रताप ग्रेवाल से विगत समय में की थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए क्षेत्र के सक्रिय विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा अपनी विधायक निधि से राशि देकर ग्राम बरखेडा के ग्रामीणो की समस्या को हल करते हुए 25 के.वी.ए. का ट्रांसफार्मर लगवाया गया। जिसका शुभारंभ शनिवार को ग्रामीणो की उपस्थिती में विधायक द्वारा किया गया। इस दौरान बाबुलाल चौधरी, रमेश जैन, गोपाल जलवानिया, मोहनलाल गुर्जर, राकेश मरेठिया, लोकेश सारवा, संजय पटेल, नारायण माल, जितेन्द्र मरेठिया, माणकलाल सांलेचा, आनंदीलाल नागौरा, राधेश्याम जलवानिया, संतोष नागौरा, कमल चौधरी, नारायण धकडीया, विजय जलवानिया, भैरू कटारा, पवन शिंदे आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे।