हिन्दू यूवा जनजाति सगठन राणापुर द्वारा आज हिन्दू युवा जनजाति सगठन जिला अध्यक्ष रामसिंग भूरिया के नेतृत्व में थाने पर एक ज्ञापन सौंपा जिसमे एक आदिवासी युवक राकेश सिंगाड़ जुनागाव के खिलाफ राणापुर थाने में झुटी एफआईआर की गई थी जो की सरासर गलत है इसका पूर्णतः विरोध करते हुए हिन्दू युवा जनजाति सगठन ने राणापुर टी आई कैलाश चौहान से बात चीत की व ज्ञापन देकर झुटी एफआईआर करने वाले पुलिस अधिकारी के उपर तुरंत ही कार्यवाही की मांग की अगर उचित कार्यवाही नही की जाती है तो दो दिन बाद राणापुर थाने पर हिन्दू युवा जनजाति सगठन के कार्यक्रता बड़ी संख्या में पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे व उचित कार्यवाही की मांग करेंगे ।