Homeधारसरदारपुरऑपरेशन वाइल्ड्लाइफ ट्रैप-2 मे वन विभाग ने एक तेंदुआ शावक का सफल...

ऑपरेशन वाइल्ड्लाइफ ट्रैप-2 मे वन विभाग ने एक तेंदुआ शावक का सफल रेस्क्यूकिया

बालुसिंह बारिया 

सरदारपुर। वन मण्डल धार को विगत दिनों पहले ग्रामीणों द्वारा सुचना दी गई की दो तेंद्आ शावक पेड़ के ऊपर चड़े हुए है तभी तत्काल वन विभाग का रेस्क्यू दल वनमण्डल अधिकारी धार विजय आनंदम टी आर के मार्गदर्शन मे मौका पर पहुच कर ग्रामीणों को सुरक्षित दुरी कर दो शावकों की पुष्टि की गई। भीड़ को हटते ही एक शावक जंगल की और भाग गया लेकिन दूसरा शावक जो लगभग 5-6 माह का था जरख्मी होने से नीचे उतरते ही गिर गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया की कुत्तो द्वारा शावक को घायल कर दिया गया था। रेस्क्य उपकरणों के सहयोग से वन स्टाफ द्वारा घायल शावक को तत्काल कुक्षी मे रेंजर कार्यालय लाकर वेटेनरी डॉक्टर की टीम से प्राथमिक उपचार कराया। एवं डॉक्टर रीना द्वारा शावक को जिला अस्पताल बड़वानी रिफर किया ।

व डॉक्टर महेंद्र बघेल, बड़वानी द्वारा परीक्षण उपरांत शावक गंभीर हालत के बारे में बताया एवं तत्काल वेटेरनरी अस्पताल मे ले जाने की सलाह देने पर डीएफओ धार ने मुख्यालय भोपाल से शावक के इलाज हेत् विशेष अनुमति कि मांग कि गई। डॉ. परिहार एवं टीम द्वारा घायल शावक की सर्जरी एवं आवश्यक उपचार कर विशेष निगरानी मे रखा। शावक को गले, पसलीयो एवं पिछले पैरों मे गंभीर चोटे आई है। डीएफओ धार द्वारा गंभीर घायल शावक वन विहार भोपाल मे सुरक्षित भिजवाया।कार्यवाही मे टीम का नेतृत्व डॉ शैलेन्द्र सोलंकी रेंजर कुक्षी द्वारा किया गया एवं वन स्टाफ के राकिश तंवर, अलपेन्द्र जाधव, कपिल गोस्वामी (वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट), वाहन चालकों द्वारा सम्पूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में उल्लेखनीय प्रयास किए। वन स्टाफ द्वारा सभी वन क्षेत्र एवं राजस्व क्षेत्र मे सघन गश्त की जा रही है एवं लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी एवं व्यप्रणियों को किसी भी प्रकार से छेडखानी न करने एवं दूर रहने की हिदायत दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!