रिंगनोद, योगेश गवरी
नगर के समीप गुमानपुरा में भगवान देवनारायण के अश्व घोड़े लीलाधर का जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में समस्त समाजजन द्वारा भगवान देवनारायण की भव्य शोभा यात्रा देवनारायण मंदिर से निकाली गई। वही धर्म प्रेमी जनता जय कारो के साथ नाचते-झूमते हुए एवं अश्व (घोड़े) पर भगवान देवनारायण का चित्र बीठाकर राज ठाट व डीजे के साथ यात्रा निकली गई। गांव के प्रमुख मार्गो से निकली शोभायात्रा का गांव में अनेक स्थानों पर विभीन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनितिक संस्थाओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया गांव में भ्रमण के बाद यात्रा पुनः देवनारायण मंदिर पहुंची। जहां महाआरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। देवनारायण मंदिर के पूजारी ने बताया कि गाँव गढगोठा चोबिस भाई बगडावत भारत सवाई भोज महाराज सतवंती माता साडू कमल के फुल मे मालेसरी डूगरी पर अवतारी भगवान देवनारायण के घोड़े लीलाधर का जन्मोत्सव पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकालकर महा प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त समाजजन का सहयोग रहा है।