@Voice ऑफ झाबुआ दीक्षांत शर्मा जोबट
नगर परिषद जोबट में इन दिनों चुनाव के पहले वार्ड क्रमांक तीन में हलचल तेज हो चुकी है यहा वार्ड वासी परेशानियों से जूझता दिखाई दे रहा है इसी को ले कर आज जोबट में कांग्रेस पार्षदों एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा दिनांक 1/9/22 को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुच कर ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर ज्ञापन दिया था ज्ञापन में कॉंग्रेस पार्षदों द्वारा 24 घण्टे में सिसी रोड का कार्य प्रारंभ न होने पर प्रशासन को चेतावनी दी गई थी कार्य प्रारंभ न होने और नगर परिषद पर जा कर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी गई थी , आज दिनक 2/9/22 को 24 घंटे पूर्ण होने और भी कार्य प्रारंभ न होने पर पार्षदों ओर कांग्रेस कार्यकर्ता नगरपालिका पहुच कर सीएमओ , के कक्ष के बाहर ही भूख हड़ताल पर बैठ गए , पार्षद तो यह भी बताते है कि नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा का होने के कारण कांग्रेस के पार्षदो के साथ भेदभाव किया जाता है ओर बताया कि दो महीने पहले सीसी रोड सेन्सन हो चुका है मगर आज तक कार्य प्रारंभ नही हुआ।