Homeझाबुआएसडीएम के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दो छात्रावास अधीक्षक अनुपस्थित होने पर...

एसडीएम के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दो छात्रावास अधीक्षक अनुपस्थित होने पर किया निलंबन

 

@Voice ऑफ झाबुआ        @Voice ऑफ झाबुआ

कलेक्टर डॉ पंकज जैन के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरदारपुर द्वारा छात्रावासों का निरीक्षण किया गया जिसमें निरीक्षण के दौरान दो छात्रावास अधीक्षक छात्रावास में निवास न करते हुए अपने निजी मकान में निवास करने से दो छात्रावास अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने का आदेश सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन ने जारी किया है। आदेश के तहत बालक आश्रम रिंगनोद के छात्रावास अधीक्षक खेलसिंह भूरिया तथा बालक छात्रावास रिंगनोद के छात्रावास अधीक्षक इंदर सिंह मकवाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में भूरिया का मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी उमरबन तथा श्री मकवाना का मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी धरमपुरी नियत किया गया है । निलंबन अवधि में उक्त दोनों अधीक्षक को नियमानुसार जीवन निर्माह भत्ता देय होगा कुछ समय पहले तिरला कस्तूरबा गांधी छात्रावास में एक बालक की मृत्यु होने के बाद प्रशासनिक अमला सतर्कता बरतते हुए आकस्मिक छात्रावास का निरीक्षण किया जिसमें छात्रावास अधीक्षक अनुपस्थित पाए कई प्रकार की अनियमितता दिखाई दी जिसके कारण इन के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई

योगेश गवरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!