HomeUncategorizedतो कल होगा मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का फैसला

तो कल होगा मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का फैसला

 

 

@वॉइस  ऑफ  झाबुआ        @Voice  ऑफ  झाबुआ

गांव की सरकार चुनने के बाद अब नगर की सरकार चुनने का वक्त आ गया है कल मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। नगर परिषद के चुनाव परिणाम आने के बाद से ही कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने समीकरणों को मजबूत करने में लगी हुई फिलहाल तो मेघनगर नगर परिषद के 15 वार्डो में भाजपा के अधिकृत 8 पार्षद जीते हुए हैं तो वहीं कांग्रेस के 6 अधिकृत पार्षद चुनकर आए । 1 पार्षद निर्दलीय । नगर परिषद अध्यक्ष बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 8 है जो फिलहाल भाजपा के पास नजर आ रहा है ।मध्य प्रदेश में पहली बार अप्रत्यक्ष रूप से नगर निकाय चुनाव किए गए है। पहले नगर की जनता नगर परिषद अध्यक्ष चुनती थी लेकिन इस बार अप्रत्यक्ष रूप से यानी पार्षद चुनेंगे नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष । चुनाव परिणामों के बाद भाजपा की नगर परिषद बनती हुई दिखाई दे रही है लेकिन चुनाव में अंतिम क्षणों तक कुछ नहीं कहा जा सकता ।

नगर परिषद मेघनगर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव कल बुधवार को होगा। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने के लिए पार्षद एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस में चुनाव को लेकर खलबली। अंदरूनी तौर पर बैठकों का दौर जारी है।ज्यादा से ज्यादा पार्षदों को अपने साथ करने में राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। जो की अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की जीत आसान दिखाई दे रही है। उसकी साथ उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा पार्षद का चुने जाने की संभावना अधिक नजर आ रही है।

कांग्रेस भी दावा कर रही है नगर परिषद अध्यक्ष बनने का

मेघनगर नगर परिषद के चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा की नगर परिषद बनने के आसार साफ नजर आ रहे हैं लेकिन कांग्रेसी नेता भी नगर परिषद अध्यक्ष बनाने दावा कर रहे हैं। फिलहाल तो कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं कांग्रेस को नगर परिषद अध्यक्ष बनाने के लिए दो और पार्षदों की दरकार है। नगर परिषद में भले कांग्रेस के 6 ही पार्षद विजयी हुए हैं लेकिन अध्यक्ष के चुनाव के लिए वह पीछे हटती दिखाई नहीं दे रही हैं। कल होने वाले नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस भी अपना प्रत्याशी ज़रूर उतारेगी। कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी कौन होगा, इसके नाम का एलान भी कांग्रेस चुनाव से पहले ही करेगी शायद। क्योंकि कांग्रेस के पास 6 पार्षद है अब देखना ये होगा की कांग्रेस प्रत्याशी को कितने वोट मिलेंगे या फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!