
रामनगर परिवेश पटेल
अलस्याखेड़ी के सरपंच के रूप में 182 मतो की लीड का जनादेश सरपंच श्रीमती सीताबाई कालुसिंग सिगाड़ को ग्राम की जनता ने दिया है आज सरपंच तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को शपत दिलवाई गई है । शपत के पूर्व ग्राम की मुखिया श्रीमती सीताबाई ने अपने पति कालुसिगं सिगाड़ तथा जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर पूजा अर्चना की और ग्राम पंचायत भवन पर शपत ली । आज से विधिवत सरपंच के रूप में श्रीमती सीताबाई सिगाड़ ने अपने कार्यकाल की शुरुवात की है सरपंच ने अपने समर्थकों के साथ जाकर हनुमान जी मंदिर से सफलतम कार्यकाल तथा ग्राम की सुख शांति की कामनाए की साथ ही पंचायत परिसर में वृक्षारोपण भी किया इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ पंचगण एंव उपसरपंच मधु कमलेश वर्मा तथा अन्य पंचगण तथा ग्रामवासी,ग्राम पंचायत के सचिव भग्गुसिगं पारगी,सहायक सचिव शभुं सिगाड़ ग्राम के युवा पत्रकार परिवेश पटेल उपस्थित रहे ।