@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ
योगेश गवरी
ग्राम रतनपुरा मे नागपंचमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया दिन भर नाग देवता की जय जय कार के उदघोष से नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया नगर के समीप रतनपुरा में नागपंचमी के एक दिन पूर्व ही नाग मन्दिर में ग्रामीणों द्वारा रात्रि जागरण कर जोरदार भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।नागपंचमी के दिन प्रातः से ही ग्रामीणों द्वारा नाग देव् की पूजा कर ढोल नगाड़ों के साथ पूरे दिन बाबा नागदेवता का मेला लगाया गया जिसमें एक क्विंटल लुगदी की प्रसादी रखी गई विशेष बात तो यह है कि नागपंचमी के मेले में ग्रामीण अपने बच्चो को मिठाई एवं केले से तोलकर प्रसादी वितरण करते हैं ग्रामीण अजय चोयल ने बताया कि नागपंचमी पर मेले का आयोजन और रात्रि जागरण की यह परंपरा कई वर्षो से चली आरही है इस मेले में दूर दराज से ग्रामीण आते हैं और मनोकामना पूर्ण होने पर अपने बच्चो को मिठाइयों एवं केले से तोलकर प्रसादी वितरण करते हैं वही शाम को महा आरती उतारकर महा प्रसादी बाटी जाती है, इस बार भी दिन भर वर्षा की फुकारो के साथ धूमधाम से मेले का आयोजन हुआ और एक क्विंटल लुगदी बनाकर प्रसादी का वितरण किया गया। वही रिंगनोद और गुमानपुरा में भी महिलाओं ने नागदेवता कीपूजा कर नगर में सुखशांति की कामना की।