सारंगी चौपाटी से सारंगी बस स्टैंड तक 1 किलो मीटर मार्ग की जर्जर हालत को कब ठीक करेंगे ।
आखिर कुंभकर्ण की नींद से कब जागेगा पी डब्लू डी विभाग।
क्या कोई अनहोनी या हादसा होने के बाद जगेंगे पी डब्लू डी विभाग के अधिकारी।
वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार।
सारंगी चौपाटी से लेकर सारंगी बस स्टैंड तक का रोड़ बुरी तरह से खराब हो गया है और मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ सड़क के दोनों तरफ साइड पूरी तरह खुद चुकी है। सड़क ज्यादा खुदी होने के कारण वाहन चालकों को साइड पटरी का अंदाजा नहीं लग पा रहा है, जिसके कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। ओर इसी मार्ग से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए हर रोज इस खतरनाक रास्ते से हो कर ही गुजरते हैं । बारिश के कारण रोड पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस कारण आए दिन वाहनों में टूट-फूट हो रही है। इस रोड से हर रोज रतलाम,बामनिया, करवड़,सहित अन्य गांवों के लोगो की आवाजाही है। हर दिन डेढ़ हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजर रहे हैं,लेकिन बदहाल रोड़ की ओर कोई भी जिम्मेदार अफसर ध्यान नहीं दे रहा है। आखिर कब जागेंगे पी डब्लू डी विभाग के अधिकारी क्या किसी बड़ी घटना या हादसा होने के बाद जागेगें या किसी घर का चिराग,या किसी पत्नी का सुहाग,या किसी बहन का भाई के जान गंवाने के के बाद जिला प्रशासन व सम्बंधित विभाग जागेगा । माननीय कलेक्टर महोदय इस पर तत्काल संज्ञान ले और रोड़ दुरस्त करवाने के लिए सम्बंधित विभाग पर तत्काल प्रशासनिक कार्यवाही करे ताकि कोई अनहोनी होने से बचा जा सके।